about us

Image Here

सिकंदर सलमान के बारे में

हरियाणा का करनाल शहर मेरी जन्मभूमि है। बचपन से ही परिवार राष्ट्र प्रेमी रहा है। जिसके चलते जनसंघ के विचारों को पूरा परिवार आदर्शों के रूप में मानता आ रहा है। परिवार के दिखाए मार्ग पर चलते हुए बचपन से ही आर.एस.एस और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित रहा हूं।

राष्ट्रहित सर्वोपरि कथन को यदि कहीं पर साकार होते देखा है तो वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ होते देखा।

वर्तमान में मैं भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी से तन-मन-धन व जमीनीस्तर से जुड़ा हुआ हूं। और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करता हूं।

प्रेरणास्त्रोत

माधवराव सदाशिवराव जी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को मैं हमेशा अपने राजनीतिक देवता के रूप में देखता हूं।

वर्तमान में मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डाजी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्धीकी जी व हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी को मैं राजनीति में अपने आदर्श मानता हूं।

भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे को पार्टी है। भाजपा जैसी लोकतंंत्रनात्मक और संगठनात्मक पार्टी से खुद को जुडा हुआ देखकर हर्ष होता है। पार्टी से मिली विभिन्न जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी वनिष्ठा के साथ पूरा किया। हर चुनाव में पार्टी को जीत के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया।

आम जनता के साथ दिन-प्रतिदिन संवाद और उनकी समस्याओं का निस्तारण मेरी दिनचर्या में शामिल हें। लोगों के बीच रहना, उन से तालमेल बनाए ररव्रना और एकदम जमीनी स्तर से जुड़े रहना मेरी आदत में शामिल है।



अपने परिवार में ज्यादा किसी को पढा लिखा न देखकर, मन में बचपन से ही बहुत ज्यादा पढने का सपना लिए ग्रेजुएशन, एलएलबी, एमबीए जैसी डिग्री प्राप्त की और पढाई के साथ-साथ अपने समाज और राष्ट्र के लिए कुछ करने के भाव के साथ भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यों में बढ-चढकर हिस्सा लिया। युवा मोर्चा में कई दायित्वों(मंडलअध्यक्ष,जिला कार्यकारिणी सदस्य,जिला संचिव, जिलाउपाध्यक्ष वप्रदेशसचिव) पर रहते रहते वर्ष 2000 से 2019 के कई इलैक्शनों के लिए बूथ स्तर पर बोट प्रबंधन का कार्य भार संभाला । अपने देश के लिए सर्वप्रथम अपना दायित्व पूरा करने के साथ-साथ अपने परिवार के पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढाने का काम किया। पारिवारिक काम सैलून के बिजनेस में कई उपलब्धियां, अवार्ड हासिल किए और इसकी बदौलत कई देशों जैसे ग्रीस,पैरिस,सिंगापुर,दुबई, नीदरलैंड,आस्टेलिया, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा और अमरीका जैसे देशों में जाने का मौका मिला।

सामाजिक कार्यो में भागीदारी

राजनीतिक जीवन के साथ करनाल की प्रमुख सामाजिक संस्था समर्पण मानव सेवा समिति (रजि.क्र.01266) द्वारा अप्रैल 2020 अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। समर्पण सेवा समिति के अलावा एनएसओ भारत (रजि.2500/ITA-1882)लक्ष्य जनहित सोसाइटी, येस वी कैन,माँ झंडेवाली सेवा समिति संस्थाओं से जुड़े रहते हुए निम्न कार्यो में हिस्सेदारी की

  • लगभग 548 गरीब बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करना, जो बेसिक एजुकेशन या एजुकेशनल कोर्स कर रहें है।
  • अनाथ आश्रम के बच्चो की शिक्षा/रहन सहन में सहयोग देना।
  • झुग्गियों व गरीब बस्तियों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रयासरत।
  • कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में कोरोना पीडि़त मरीजों व कोरोना से प्रभावित परिवारों की सेवा की।
  • पर्यावरण बचायो कार्यक्रम के तहत हर साल लाखों पेड लगाना व उनका रख रखाव करना।
  • कुष्ठ आश्रम के लोगो के लिए दवाइयां, राशन व अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाना।
  • रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करना व जरुरमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करवाने में मदद करना, ब्लड डोनेशन कैम्प लगवाना।
  • फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प लगवाना व लोगों को जागरूक करना, एम्बुलेंस सर्विस भी उपलध है।
  • नेत्रदान व देहदान के लोगो जागरूक करना।
  • लावारिस व सडक़ो पर पड़े लोगो को आवश्यकता पडऩे पर दवाई,भोजन व कपड़े उपलब्ध करवाना।
  • लोगों को मानव हित व राष्ट्रहित से जोडऩा व आपसी सहयोग से मानव व राष्ट्रहित में काम करना।
  • नशामुक्ति,स्वच्छभारत,बेटी बचाओ जैसे रास्ट्रीय कार्यक्रमों से लोगों को जोडऩा व उसका महत्व बताना।

राजनीतिक जीवन

  • 2005 से 2009 तक बूथ अध्यक्ष
  • 2010 में भाजयुमो जिला सचिव।
  • 2012 में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़ा।
  • 2013 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष।
  • 2017 में ऑल इंडिया जमत-ए-सलमानी रजि. का प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा।
  • 2017 से 2021 तक में भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश सचिव।
  • 2021 में भाजपा करनाल की ओर से अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
  • वर्तमान में राष्ट्रवादी मंच में प्रदेश सचिव।
  • वर्तमान में मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी रजि.08093करनाल में उपप्रधान


सामाजिक कार्य

  • प्रदूषण की रोकथाम के लिए कार्य करना।
  • गांवों में जागरूता कैंपों के माध्यम से किसानों को जागूत करना।
  • गऊरक्षा के लिए कार्य करना।
  • कन्या भ्रूण हत्या के लिए काम।
  • सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेना।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक और साामाजिक क्षेत्र में चैरिटी।
  • सर्दियों में कंबल वितरण।
  • पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधारोपण करना और लोगों को जागरूक करना।

राजनीतिक जिम्मेदारियां

  • 2000, 2005, 2009, 20142019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव मेंं भारतीय पार्टी केे लिए वोट मांगें।
  • 2013 में पार्टी द्वारा चलाए गए घर-घर चलो अभियान के दौरान गांवों में घर घर गए और पार्टी के लिए वोट की अपील की।
  • 2013 से 2017 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यूथ अंगेस्ट करप्शन अभियान में भागीदारी।
  • 2019 में घरौंडा में सर्वधर्म सम्मेलन करवाया
  • माननीय प्रधानमंत्री जी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत घर-घर जाकर गरीब बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
  • पार्टी कार्यालय और कार्यकर्ताओं के नियमित संपर्क में रहना।
  • क्षेत्र स्तर से राज्य स्तर तक जनता की पार्टी के प्रति सोच पर रिसर्च करना।
  • स्किल इंडिया के तहत कई बच्चों को सैलून का प्रशिक्षण दिया।
  • कुशल नेतृत्व क्षमता।
  • जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताना। उनके सुख-दुख में शामिल होना।
  • पार्टी के साथ हर वर्ग के लोगों जोडऩे में हमेशा प्रयासरत।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए करीब 50 गांवों से लोहा और मिट्टी एकत्रित करने के अभियान में हिस्सा लिया।